बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री 26 साल की उम्र में कैसे कर रहे चमत्कार?

Story by: Kanchan Verma

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों सुर्खियों में है। आज हम जानेंगे कैसे धीरेंद्र शास्त्री 26 साल की उम्र में बने बागेश्वर धाम के महापंडित।

धीरेंद्र शास्त्री को हनुमान जी का परम भक्त कहा जाता है। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में धीरेंद्र शास्त्री का दरबार लगता है।

धीरेंद्र शास्त्री के दरबार बागेश्वर धाम में लाखों लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यहां पर्चियों के माध्यम से लोगों की समस्याएं बताई जाती हैं। आइये जानते हैं धीरेंद्र शास्त्री का जीवन परिचय

पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी का जन्म छतरपुर के गड़ागंज गांव में 4 जुलाई 1996 को हुआ। धीरेंद्र शास्त्री जी को बागेश्वर बालाजी या बागेश्वर धाम का प्रसिद्ध पंडित कहा जाता है।  

पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी के दादाजी बागेश्वर धाम के एक संत थे, जिसके कारण इन्हें भी बचपन से ही धर्म में रुचि होने लगी।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी ने अपने दादाजी संत भगवान दास गर्ग से ही धर्म की शिक्षा ग्रहण की।

बागेश्वर धाम के हर दरबार में लाखों की संख्या में श्रद्धालु अपनी अर्जी लगाने आते हैं। पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी अपने अनमोल वचनों के द्वारा श्रद्धालुओं को प्रेरित करते हैं।