Women’s Health TIps: हिंदू धर्म में महिलाओं को घर की लक्ष्मी माना गया है। इसीलिए घर में सुख संपदा बढ़ाने के लिए महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़े नियमों का पालन करना चाहिए। मनुस्मृति और भविष्य पुराण में मासिक धर्म से जुड़े कई नियमों का उल्लेख मिलता है। शिव पुराण में बताया गया है कि मासिक धर्म के दौरान यदि महिलाएं शास्त्रों के नियमों का पालन करें तो उनके दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहती है और उनके पति की आयु भी बढ़ती है। हिंदू धर्म में मासिक धर्म के दिनों में महिलाएं मंदिर और रसोई में प्रवेश नहीं करती। आधुनिक युग में कामकाजी महिलाओं द्वारा मासिक धर्म से जुड़े नियमों की अनदेखी की जाने लगी है, जिसका सीधा असर उनकी सेहत पर पड़ता और परिवार के अन्य सदस्यों को आर्थिक हानि उठानी पडती है। शास्त्रों में मासिक धर्म से जुड़े नियमों को विज्ञान भी सही मानता है। आज इस लेख में हम जानेंगे कि मासिक धर्म के दौरान कौनसे नियमों का पालन करना परिवार की आर्थिक उन्नति और महिलाओं की सेहत के लिए जरुरी है।
मासिक धर्म से जुड़े नियम
पंडित इंद्रमणि घनस्याल के अनुसार, पुराणों में बताया गया है मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को रसोई घर से जुड़े कार्यों को करने से परहेज करना चाहिए जैसे कि खाना पकाने, खाना परोसने और रसोई घर की सफाई के कार्य। यदि किसी कारण वश महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान रसोई के कार्य करने जरुरी हो जाये, तब नहाकर ही रसोई में प्रवेश करना चाहिए और खाना तैयार करना चाहिये। मासिक धर्म के शुरूआत के तीन दिनों में बाल धोने की मनाही जैसे नियमों का वर्णन शास्त्रों में मिलता है। मनुस्मृति के अनुसार, मासिक धर्म शुरू होने के बाद कम से कम सात दिनों तक भगवान की पूजा अर्चना नहीं करनी चाहिए और ना ही अन्य धार्मिक कार्यों जैसे यज्ञ, हवन आदि में भाग लेना चाहिए। शिव पुराण के अनुसार, मासिक धर्म के दिनों में महिलाओं के शरीर की शुद्धि होती है, ताकि महिलाएं एक नये जीव को जन्म देने के लिए शारीरिक रूप से तैयार हो सके।
भविष्य पुराण के अनुसार, मासिक धर्म के दौरान महिलाओं का मन चिड़चिड़ा हो जाता है जिसके कारण किसी भी तरह के कार्यों में उनका मन नहीं लगता। इसलिए महिलाओं को इन विशेष दिनों में हर तरह के धार्मिक और संसारिक कार्यों को करने के लिए वर्जित माना गया है। मासिक धर्म खत्म होने के बाद महिलाओं को बाल धोकर प्रत्येक कार्य करना चाहिए।
वैज्ञानिक कारण
विज्ञान के अनुसार, मासिक धर्म के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोन्स का बदलाव होता है जिसके कारण उनके शरीर का तापमान समान नहीं रहता है। ऐसे में यदि महिलाएं अपने बाल धोती हैं तो उनकी सेहत पर दुष्प्रभाव पड़ता है। मासिक धर्म के समय महिलाओं को साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए। मासिक धर्म के दौरान स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रखने से महिलाओं के पेट में गांठे बनने लगती है जिसके कारण कैंसर जैसी घातक बीमारियों का खतरा बना रहता है।