Raksha Bandhan 2023 Muhurat Time: भद्रा के कारण 3 घंटे रहेगा राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, जानें रक्षाबंधन 2023 की तारीख

Naveen Kumar
2 Min Read
इस बार कब है रक्षाबंधन 2023

Raksha Bandhan 2023 Subh Muhurat: इस बार रक्षाबंधन का त्योहार रात्री में मनाया जाएगा। रक्षाबंधन 2023 ( Raksha Bandhan 2023 Kab hai ) में राखी बांधने के लिए भी सिर्फ 3 घंटे का शुभ मुहूर्त रहेगा। जैसा कि हर वर्ष सावन ( Sawan 2023 ) मास की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार 30 अगस्त 2023 को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी ( Rakhi 2023 ) बांधेगी और उसके दीर्घायु की कामना करेगी। भाई अपनी बहन को रक्षाबंधन का तोहफा देकर उसकी रक्षा का प्रण लेगा। हिंदू धर्म में राखी का त्योहार रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। आइये जानते हैं रक्षाबंधन 2023 का शुभ मुहूर्त। इस दिन कब राखी बांधनी है।

मां लक्ष्मी के सबसे प्रभावशाली मंत्र, जिनके जाप से धन धान्य से भरा रहेगा घर: Maa Laxmi Mantra
मां लक्ष्मी के सबसे प्रभावशाली मंत्र, जिनके जाप से धन धान्य से भरा रहेगा घर: Maa Laxmi Mantra

रक्षाबंधन पर केवल तीन घंटे का शुभ मुहूर्त (Raksha Bandhan 2023 Shubh Muhurat)

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष सावन मास की पूर्णिमा को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष सावन पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त 2023 को सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर समाप्त होगी। रक्षाबंधन पर 30 अगस्त को दिनभर भद्रा का साया रहेगा, इस वजह से राखी नहीं बांधी जाएगी। भद्रा सुबह 10 बजकर 58 मिनट से लेकर रात्रि 9 बजकर एक मिनट तक रहेगी। ऐसे में रक्षाबंधन 2023 पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 30 अगस्त 2023 को रात 9 बजकर एक मिनट से लेकर रात 12 बजे तक रहेगा। यानी राखी बांधने के लिए इस बार केवल 3 घंटे मिलेंगे।

Share This Article
Follow:
नवीन कुमार पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। राजस्थान पत्रिका से इनकी शुरुआत हुईं। इसके बाद ईटीवी भारत जैसे मीडिया संस्थाओं में काम किया। अब गुड यू (goodyou.in) मीडिया वेबसाइट के साथ जुड़े हुए हैं।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मां लक्ष्मी के सबसे प्रभावशाली मंत्र, जिनके जाप से धन धान्य से भरा रहेगा घर: Maa Laxmi Mantra
मां लक्ष्मी के सबसे प्रभावशाली मंत्र, जिनके जाप से धन धान्य से भरा रहेगा घर: Maa Laxmi Mantra