Jyeshtha Purnima 2023 Kab hai: ज्येष्ठ पूर्णिमा 2023 कब है? जानें ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत, पूजा विधि व उपाय से जुड़ी जानकारी

Naveen Kumar
2 Min Read
ज्येष्ठ पूर्णिमा 2023 कब है

Jyeshtha Purnima 2023 Kab hai: हिंदू धर्म में ज्येष्ठ का महीना बेहद खास होता है। ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा (Jyeshtha Purnima 2023 Date Time) भी बड़ा ही धार्मिक महत्व रखती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। ज्येष्ठ पूर्णिमा (Jyeshtha Purnima 2023 Importance) पर गंगा नदी में स्नान करने, देवी-देवताओं की पूजा और व्रत रखने, दान-धर्म करने आदि कार्यों का महत्व होता है। ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा पर भगवान सत्यनारायण की कथा सुनने का भी बड़ा महत्व होता है और इस दिन चंद्रमा की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। तो चलिए जानते हैं इस बार कब है ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा, पूजा विधि और उपाय।

ज्येष्ठ पूर्णिमा 2023 कब है? (Jyeshtha Purnima Vrat 2023 Kab hai )

इस साल ज्येष्ठ पूर्णिमा 3 जून 2023 शनिवार को मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 3 जून 2023 को सुबह 11 बजकर 16 मिनट पर प्रारंभ होगी, जो 4 जून रविवार को सुबह 9 बजकर 11 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, 3 जून को ज्येष्ठ पूर्णिमा मनाई जाएगी।

ज्येष्ठ पूर्णिमा 2023 पूजा विधि व उपाय (Jyeshtha Purnima 2023 Puja Vidhi)

3 जून 2023 को ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा। इस बार ज्येष्ठ पूर्णिमा पर रवि, शिव और सिद्ध योग भी बन रहे हैं। ऐसे में इस बार ज्येष्ठ पूर्णिमा का महत्व बढ़ गया है। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर भगवान की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत के दिन चंद्रमा की पूजा का भी महत्व होता है। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और कल्याण होता है। वहीं, इस दिन चंद्रमा की पूजा करने से चंद्र दोष दूर होता है।

Share This Article
Follow:
नवीन कुमार पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। राजस्थान पत्रिका से इनकी शुरुआत हुईं। इसके बाद ईटीवी भारत जैसे मीडिया संस्थाओं में काम किया। अब गुड यू (goodyou.in) मीडिया वेबसाइट के साथ जुड़े हुए हैं।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jaya Kishori Biography: जया किशोरी जी के बारे में ये 7 बातें नहीं जानते होंगे आप
Jaya Kishori Biography: जया किशोरी जी के बारे में ये 7 बातें नहीं जानते होंगे आप