Weekly Horoscope 22- 28 May 2023:- साल 2023 के मई महीने का आखिरी सप्ताह शुरू हो रहा है| साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal) का प्रभाव 12 राशियों पर भी अलग अलग होगा| कुछ राशियों के लिए यह सप्ताह बहुत खास होने वाला है तो कुछ राशियों के लिए यह सप्ताह थोड़ा कठिन रहेगा| राशि अनुसार कुछ विशेष उपाय और मंत्रों का जाप करने से इस सप्ताह में राशियों के जातकों को शुभ फल प्राप्त होगा और कार्य में आने वाली रुकावटें भी दूर होगी| आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित इंद्रमणि घनस्याल से जानते है कि विभिन्न राशियों पर इस सप्ताह का प्रभाव कैसा रहेगा|
मेष राशि: साप्ताहिक राशिफल (weekly horoscope in hindi)
इस सप्ताह में मेष राशि के जातक अपनी बुरी आदतों को सुधारने में कामयाब होंगे| प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों की सफलता के योग बन रहे है। व्यापारी वर्ग को व्यापार में आर्थिक लाभ प्राप्त होने की संभावना बन रही है| इस सप्ताह मेष राशि के जातक सभी कार्यों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त करेंगे| इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को सोच समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता है| रोज दिन में 11 बार “ॐ नमो नारायण” मंत्र का जाप करने से सभी तरह की बाधाएं दूर होंगी।
वृषभ राशि: साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा होने वाला है| ऐसे में वृषभ राशि के जातकों को अपने काम, घर परिवार की जिम्मेदारियों के बीच सही संतुलन बनाने की आवश्यकता है| गृह क्लेश से बचने और काम में सफलता के लिए रोज “श्री सूक्तम पाठ” का जाप करें। इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों बीमारियों से राहत मिलेगी। इस सप्ताह आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होने की पूरी संभावना बन रही है|
मिथुन राशि: साप्ताहिक राशिफल
मिथुन राशि के जातकों को “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करते हुए सप्ताह की शुरुआत करनी चाहिए| मिथुन राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होगा लेकिन अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ फलदायी है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी|
कर्क राशि: साप्ताहिक राशिफल
कर्क राशि के जातकों को अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है| मानसिक तनाव और गृह क्लेश जैसी समस्याओं से सामना हो सकता है|इसलिए मानसिक शांति बनाएं रखें और दिन में 21 बार “ॐ नम: शिवाय” मंत्र का जाप करें।
सिंह राशि: साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह सिंह राशि के जातकों के लिए विशेष फलदायी साबित होगा| सिंह राशि के जातकों को अपने कार्य क्षेत्र में उन्नति मिलेगी और आर्थिक तरक्की होगी। परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा| सिंह राशि के जातकों को नौकरी प्राप्त होने की संभावना बन रही है| अपने मन के डर को दूर करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए “ॐ भास्कराय नम:” मंत्र का जाप करें।
कन्या राशि: साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को परिवार के सदस्यों की सेहत बिगड़ने से हो रहे मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में होने वाली तरक्की पर कुछ दिनों के लिए रोक लग सकती है। आर्थिक तंगी से बचने के लिए “विष्णु सहस्त्रनाम” का पाठ करें।
तुला राशि: साप्ताहिक राशिफल
तुला राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे| किसी व्यापार में निवेश कारण लाभकारी सिद्ध होगा। पारिवारिक मनमुटाव होने की संभावना बन रही है। अपने किसी भी काम को बीच में अधूरा छोड़ना तुला राशि के जातकों के लिए नुकसानदायक साबित होगा। पारिवारिक सदस्यों के बीच एकता बनाएं रखने और आर्थिक नुकसान से बचने के लिए “ॐ महा लक्ष्मी नम:” मंत्र का जाप करें।
वृश्चिक राशि: साप्ताहिक राशिफल
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सुझाव है कि किसी भी नए कार्य को शुरू करने से पहले परिवार के सदस्यों से राय जरूर लें। परिवार के सदस्यों के सहयोग से हर कार्य में सफलता मिलेगी। किसी भी तरह के बाद विवाद में पड़ने से बचें, क्योंकि बाद विवाद का असर आपकी कार्यक्षमता और प्रतिष्ठा पर पड़ेगा जिसके कारण आपको मान सम्मान की हानि हो सकती है। धन लाभ की दृष्टि से यह सप्ताह अच्छा है। आपके लिए “दुर्गा चालीसा” का पाठ करना विशेष फलदायी होगा।
धनु राशि: साप्ताहिक राशिफल
धनु राशि के जातकों के लिए परिवार के साथ समय बिताने का सबसे अच्छा समय है| प्रतिदिन 11 बार “ॐ दुर्गाय नम: मंत्र का जाप करने से सभी तरह की परेशानियां दूर होगी। धनखर्च में सावधानी रखें।
मकर राशि: साप्ताहिक राशिफल
मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह धैर्य और शांति से काम लेना होगा, नहीं तो बने बनाएं काम बिगड़ सकते हैं। सोच समझकर कार्य करने पर आर्थिक उन्नति की प्रबल संभावना है। रोज “ॐ मांडय नम:” मंत्र का जाप करें।
कुंभ राशि: साप्ताहिक राशिफल
मकर राशि के जातकों के परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा। पारिवारिक सदस्यों के बीच चल रही अनबन दूर होगी | मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी लेकिन आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है| “ॐ हनुमते नम:” मंत्र का जाप करते रहें।
मीन राशि: साप्ताहिक राशिफल
मीन राशि के जातकों को सप्ताह के अंत में खुशखबरी मिलने की संभावना है। धनलाभ होगा और कार्य में सफलता मिलेगी। खुद पर विश्वास बनाएं रखें। “शनि मंत्र” का जाप करना लाभकारी होगा।