Aaj Ka Rashifal 21 May: 21 मई 2023 राशिफल किसके लिए होगा शुभ व अशुभ, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Naveen Kumar
6 Min Read
आज का राशिफल

Daily Horoscope Hindi, Aaj Ka Rashifal 21 May 2023: 21 मई 2023 राशिफल जानने वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। 21 मई, रविवार का राशिफल कई राशियों के लिए बेहद ही शुभ अवसर लेकर आया है। मेष राशि के लिए रविवार का दिन तरक्की से भरा रहेगा। वृष राशि के लिए भी 21 मई का दिन खुशहाल रहने वाला है। मिथुन राशि के लोग रविवार को कोई काम प्रारंभ करेंगे तो उसमें सफलता प्राप्त होगी। तो चलिए जानते हैं कर्क, ​सिंह, तुला, कन्या राशि के जातकों के लिए 21 मई 2023 का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि 21 मई 2023:– मेष राशि को व्यापार में बड़ा लाभ होगा। आज जो भी कार्य शुरू करेंगे उसमें सफलता प्राप्त होगी। नौकरी करने वालों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मेष राशि के जातकों का रविवार को किसी धार्मिक स्थल पर जाना हो सकता है।

वृष राशि 21 मई 2023:- वृष राशि के लोगों का आज अपने पुराने साथियों से मुलाकात हो सकती है। आपका दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। घर परिवार में सुख—शांति बनी रहेगी और धन लाभ होने के भी आसार बने हुए हैं। स्टूडेंट्स को तैयारियों में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

मिथुन राशि 21 मई 2023:– मिथुन राशि के लिए रविवार का दिन बड़ा ही शुभ होने वाला है। मिथुन राशि के जातकों को आज के दिन कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परंतु, आपको अपने स्वभाव में नरमी रखनी होगी। अपने वाणी पर संयम बरतना होगा। अपने आस पास के लोगों को अपशब्द कहने से बचे, इससे आपको भारी नुकसान हो सकता है। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

कर्क राशि 21 मई 2023:– कर्क राशि के लोग रविवार को आप खुद को बेहद पॉजिटिव महसूस करेंगे। आज आपके सभी कार्य भी बनेंगे। पिछले अटके हुए सभी काम आज पूरे होंगे की संभावना है। व्यापार में नये अवसर भी प्राप्त होंगे। सरकारी नौकरी वालों को दफ्तरों में सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा।

सिंह राशि 21 मई 2023:– सिंह राशि के जातक 21 मई 2023 को परिवार संग घूमने का प्लान बना सकते हैं। प्रेमी जोड़ों के लिए भी रविवार का दिन बेहद खास रहने वाला है। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर्स को बड़ा काम मिल सकता है। व्यापार में तरक्की होने के साथ ही आर्थिक उन्नती के द्वार भी खुलेंगे।

कन्या राशि 21 मई 2023:– कन्या राशि के लोगों को हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आपके सभी अटके हुए काम आसानी से पूर हो जाएंगे। करियर में आपकी तरक्की होगी और व्यापार में लाभ होगा। शादी के लिए रिश्ते देख रहे लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। युवाओं को रोजगार के नये अवसर मिलेंगे।

तुला राशि 21 मई 2023:– रविवार का दिन तुला राशि वालों के लिए बेहद सुखद रहने वाला है। आपके दिन की शुरुआत बेहद अच्छी रहेगी। तुला राशि के लोगों का स्वास्थ्य बेहतर रहने वाला है। महिलाओं के लिए रविवार का दिन खास रहेगा। आपको अपने पार्टनर का भरपूर साथ मिलेगा।

वृश्चिक राशि 21 मई 2023:– दफ्तर में आपका कामकागज अधिक रहेगा, लेकिन आपको सहयोगियों की मदद भी मिलेगी। यह समय आपके के लिए पैसे सोच समझ कर खर्च करने का है। किसी भी तरह के लेन देन से बचना चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य संबंधित कुछ परेशानियां हैं तो उसमें राहत मिल सकती है।

धनु राशि 21 मई 2023:– धनु राशि के लोगों के लिए रविवार का कई तरह से शुभ रहेगा। आज आपके रुके हुए काम पूर होंगे लेकिन, आपको ऐसे लोगों से बचना होगा जो आपका फायदा उठाते हैं। इस समय किसी को भी उधार पैसे ना दें। फिजूल के खर्चों से बचना चाहिए।

मकर राशि 21 मई 2023:– मकर राशि के जातकों के लिए 21 मई 2023 रविवार का दिन बेहद अच्छा रहने वाला है। आज के दिन आपको कई अवसर मिलेंगे। लेकिन, आपको रिश्तों के मामलों में संभलकर रहना होगा। लवमेट के लिए आज का दिन खास नहीं रहेगा, इसलिए कुछ भी ऐसा नहीं बोले जिससे रिश्ते बिगड़ने लगे।

कुंभ राशि 21 मई 2023:– कुंभ राशि के लोगों को आज के दिन हर काम में सफलता प्राप्त नहीं होगी। आपको कोई कार्य शुरू करने से पहले विचार करना चाहिए। आपको रिश्तों में मनमुटाव देखने को मिलेगा। हालांकि, आपके जीवन में सुख—शांति बनी रहेगी।

मीन राशि 21 मई 2023:– मीन राशि के लोग आप परिवार के साथ अधिक समय बिताएंगे। व्यापार में तरक्की देखने को मिलेगी। आज आपको कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। यह समय आपके लिए बेहद अच्छा है अगर आप नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं।

Share This Article
Follow:
नवीन कुमार पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। राजस्थान पत्रिका से इनकी शुरुआत हुईं। इसके बाद ईटीवी भारत जैसे मीडिया संस्थाओं में काम किया। अब गुड यू (goodyou.in) मीडिया वेबसाइट के साथ जुड़े हुए हैं।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *